अमेरिका फिर से पेरिस जलवायु समझौते का हिस्सा बन गया
शनिवार, 20 फ़रवरी, 2021 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
अमेरिका अब आधिकारिक तौर पर पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो गया है।
शनिवार, 20 फरवरी 2021 को पेरिस जलवायु समझौते के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी ने घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका विनम्रता और एक उद्धेश्य के साथ फिर से पेरिस जलवायु समझौते का हिस्सा बन गया है।
अमेरिका ने इस समझौते के तहत अगले तीन दशकों में कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कटौती करने की योजना बनाई है।
वैज्ञानिकों और विदेशी राजनयिकों ने बाइडन सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। जो बाइडन ने राष्ट्रपति के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद पहले दिन ही यह फ़ैसला लिया था। उसके 30 दिन के बाद अब यह आधिकारिक हो गया है।
2015 में तैयार हुए पेरिस जलवायु समझौते पर करीब 200 देशों ने हस्ताक्षर किया था। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश था जो इस पर हस्ताक्षर करने के बाद इससे अलग हो गया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा था कि इस समझौते की वजह से अमेरिका को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
नाइजीरिया में एक स्थानीय अधिकारी का कहना है कि पिछले हफ़्ते उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में स्थित एक स्कूल की जिन क़रीब 300 लड़कियों को अग़वा किया गया था, उन्हें रिहा कर दिया गया ...
भारत के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर चीनी हैकरों के कथित हमले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि साइबर हमले केवल मुंबई तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसका दायरा देश भर में फैला ...
कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आने के बाद पाकिस्तान प्रीमियर लीग ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान प्रीमियर लीग ट्वेन्टी-ट्वेन्टी चैंपियनशिप को रद्द करने के ...
भारत में दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर 2020 से डटे हुए किसानों ने कड़कड़ाती ठण्ड झेलने के बाद अब गर्मियों की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। ये किसान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन नये कृषि ...
भारत में रविवार, 28 फ़रवरी 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर किसानों की पीठ में छुरा घोंपने का ...