दादरा नगर हवेली से लोकसभा सांसद मोहनभाई देलकर होटल में मृत मिले
सोमवार, 22 फ़रवरी, 2021 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत के केंद्रशासित राज्य दादरा नगर हवेली से लोकसभा के निर्दलीय सांसद मोहनभाई देलकर मुंबई के सी ग्रीन होटल में मृत मिले हैं।
बीबीसी मराठी से मुंबई के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी ने मौत की पुष्टि की है।
पुलिस का कहना है कि मोहनभाई देलकर ने ख़ुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि गुजराती में एक सूइसाइड नोट भी मिला है।
मोहनभाई देलकर दो बच्चों के पिता थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। 2019 में जब इन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो दादरा नगर हवेली के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 2019 के आम चुनाव में इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
नाइजीरिया में एक स्थानीय अधिकारी का कहना है कि पिछले हफ़्ते उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में स्थित एक स्कूल की जिन क़रीब 300 लड़कियों को अग़वा किया गया था, उन्हें रिहा कर दिया गया ...
भारत के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर चीनी हैकरों के कथित हमले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि साइबर हमले केवल मुंबई तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसका दायरा देश भर में फैला ...
कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आने के बाद पाकिस्तान प्रीमियर लीग ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान प्रीमियर लीग ट्वेन्टी-ट्वेन्टी चैंपियनशिप को रद्द करने के ...
भारत में दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर 2020 से डटे हुए किसानों ने कड़कड़ाती ठण्ड झेलने के बाद अब गर्मियों की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। ये किसान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन नये कृषि ...
भारत में रविवार, 28 फ़रवरी 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर किसानों की पीठ में छुरा घोंपने का ...