• Name
  • Email
रविवार, 28 मई 2023
 
 

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार होंगी: बीजेपी अध्यक्ष

मंगलवार, 21 जून, 2022  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत के राज्य झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार, 21 जून 2022 को इसकी घोषणा की।

जेपी नड्डा ने बताया कि पहली बार किसी आदिवासी महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

एनडीए गठबंधन के द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने लिखा, ''श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वे हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।''

द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से होगा।

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं। द्रौपदी ने एक शिक्षक के रूप में शुरुआत की और फिर ओडिशा की राजनीति में प्रवेश किया।

साल 1997 में पार्षद का चुनाव जीतकर द्रौपदी ओडिशा में रायरंगपुर की उपाध्यक्ष बनी। साल 1997 में द्रौपदी को बीजेपी के एसटी मोर्चा का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया था।

द्रौपदी मयूरभंज के रायरंगपुर से बीजेपी की टिकट पर दो बार विधायक (2000-2009) बनी।

द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार, 21 मई 2023 को कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति को ही करना चाहिए ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भारत के राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ...
 

खेल

 
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स की ओर से जारी पुरुषों की जेवलिन थ्रो रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं ...
 

देश

 
भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार, 21 मई 2023 को कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति को ही करना चाहिए ...