अमीरात एयरलाइन्स ने जेद्दा और मदीना के लिए रोज़ाना के विमानों की संख्या और उड़ानें बढ़ाने का फ़ैसला किया है। ये फ़ैसला हज-यात्रियों की बढ़ी हुई तादाद के कारण लिया गया है।
दरअसल, बीते दो साल कोरोना के कारण हज यात्रा के लिए आने वालों की संख्या बेहद सीमित कर दी गई थी लेकिन अब जब कोरोना का कहर कुछ कम हुआ है तो सऊदी अरब बड़े पैमाने पर हज यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
दुबई स्थित अमीरात एयरलाइन्स, जेद्दा के लिए 31 अतिरिक्त एयरलाइन्स शुरू कर रहा है। इसके साथ ही 23 जून 2022 से 23 जुलाई 2022 के बीच में मदीना के लिए उड़ानों को भी दोगुना कर दिया गया है।
एयरलाइन्स की ओर से यह फ़ैसला, उस आधिकारिक घोषणा के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया था कि साल 2022 में तीर्थ-यात्रियों की संख्या 10 लाख तक हो सकती है।
आमतौर पर दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए लाखों में लोग जुटते हैं। हालांकि साल 2019 में लगभग में करीब 25 लाख लोगों ने हज-यात्रा की थी। हालांकि 2020 में, आधिकारिक घोषणा के बाद सिर्फ़ हज़ार यात्रियों को ही हज करने की अनुमति मिली थी।
सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की है कि साल 2022 में हज-यात्रा में 65 साल से कम के वही लोग शामिल हो सकेंगे, जिनका कोविद (COVID) टीकाकरण हो चुका है।
जो लोग दूसरे देशों से हज करने आ रहे हैं, उनके लिए ज़रूरी होगा कि वे अपनी 72 घंटे पहले की रिपोर्ट पेश करें।
इस बार हज यात्रा के लिए सबसे अधिक लोग इंडोनेशिया, पाकिस्तान, भारत , बांग्लादेश, नाइजीरिया, तुर्की, मिस्र, इथोपिया और मलेशिया से हैं।