सऊदी अरब ने हज और उमरा पर आने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फ़ैसला किया
वृहस्पतिवार, 13 अक्टूबर, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
हज और उमरा पर जाने वाली महिलाओं के लिए सऊदी अरब ने एक बड़ा फ़ैसला किया है। तीर्थयात्रा पर जाने वाली महिलाओं को अब किसी पुरुष को अपने साथ लाने की ज़रूरत नहीं होगी।
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफ़ीक़ अल-राबिया ने मिस्र की राजधानी काहिरा में सऊदी दूतावास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फ़ैसले की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हज और उमरा पर आने वाली महिलाओं को अब बिना महरम (रक्त संबंध वाले पुरुष) के साथ आने की इज़ाजत होगी।
इसके साथ ही उस बहस पर विराम लग गया है कि महिलाएं हज और उमरा पर अकेले आ सकती हैं या नहीं।
साल 2021 में भी महरम के बिना आने की अनुमति दी गई थी, लेकिन तब महिला किसी और महिला के साथ आ सकती थी। लेकिन, साल 2022 में आए आदेश में महिलाएं अकेली भी तीर्थयात्रा पर आ सकती हैं।
सऊदी अरब के अंग्रेज़ी अख़बार सऊदी गैजेट के मुताबिक अल-राबिया ने ये भी बताया कि कोई मुसलमान किसी भी तरह के वीज़ा के साथ उमराह के लिए सऊदी अरब आ सकता है। उमरा वीज़ा के लिए कोटा या संख्या की सीमा तय नहीं है।
भारत के राज्य पंजाब में अमृतपाल सिंह और उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई का सोमवार, 20 मार्च 2023 को तीसरा दिन है। इस बीच अमृतपाल सिंह के ...
भारत में किसान नेताओं ने बताया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उनकी मांग पर विचार करने का भरोसा दिया है। इस बीच किसानों और सरकार की बातचीत जारी रहेगी। किसान यूनियनों की ...
भारत में किसान नेताओं ने बताया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उनकी मांग पर विचार करने का भरोसा दिया है। इस बीच किसानों और सरकार की बातचीत जारी रहेगी। किसान यूनियनों की ...
भारत में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 20 मार्च 2023 को पूर्व सैन्यकर्मियों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के तहत बकाये के भुगतान पर बंद लिफ़ाफ़े में दी गई केंद्र सरकार की राय को स्वीकार करने से मना ...