भारत ने परमाणु ताकत से सक्षम अग्नि-V बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया
वृहस्पतिवार, 15 दिसम्बर, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत ने गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022 को 5,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली परमाणु ताकत से सक्षम अग्नि-V बैलिस्टिक मिसाइल का कथित तौर पर सफ़लतापूर्वक परीक्षण किया।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने इससे जुड़े लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है। उनके मुताबिक़ इस टेस्ट से हथियार के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच हो सकी।
ओडिशा के पास अब्दुल कलाम द्वीप से ये कथित परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत-चीन सीमा पर तनाव है। हालांकि इस परीक्षण को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
अग्नि-IV की रेंज चार हज़ार किलोमीटर तक है जबकि अग्नि-III तीन हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है।
जून 2022 में, भारत ने परमाणु-सक्षम अग्नि-IV का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।
पिछले दो सालों में भारत ने कई मिसाइलों का सफ़लतापूर्वक टेस्ट किया है। मई 2022 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल को सुखोई लड़ाकू विमान से टेस्ट फ़ायर किया गया था।
वहीं अप्रैल 2022 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के एंटी-शिप वर्ज़न को भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमांड ने मिलकर टेस्ट किया था।
न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को रोकने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ...
न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को रोकने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ...
भारत में समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को दिए गए पद्म पुरस्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर सरकार सच में मुलायम सिंह यादव को सम्मान देना चाहती है तो ...