• Name
  • Email
रविवार, 28 मई 2023
 
 

फेसबुक ने मुक़दमे को सुलझाने के लिए 725 मिलियन डॉलर का समझौता किया

शुक्रवार, 23 दिसम्बर, 2022  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
फेसबुक ने थर्ड पार्टी के साथ यूजर डेटा शेयर करने से जुड़े मुक़दमे को सुलझाने के लिए 725 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में फ़ेसबुक पर ये आरोप था कि फेसबुक ने अपने यूजर्स की निजी जानकारी थर्ड पार्टी के साथ शेयर की थी।

थर्ड पार्टी में ब्रिटेन की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका भी शामिल थी।

मुक़दमा करने वालों का आरोप था कि फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका को अपने 87 मिलियन यूजर्स की जानकारी शेयर की थी।

फेसबुक ने इस मुक़दमे के निपटारे के लिए 725 मिलियन डॉलर की रकम चुकाने पर सहमति दी है।

गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022 को कोर्ट में मेटा प्लेटफॉर्म इंक ने इस प्रस्तावित समझौते के बारे में कोर्ट को जानकारी दी है।

इस केस की शुरुआत 2018 में हुई थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार, 21 मई 2023 को कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति को ही करना चाहिए ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भारत के राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ...
 

खेल

 
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स की ओर से जारी पुरुषों की जेवलिन थ्रो रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं ...
 

देश

 
भारत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार, 21 मई 2023 को कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति को ही करना चाहिए ...