• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए आईओए ने कमेटी गठित की

शुक्रवार, 20 जनवरी, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत में कुश्ती महासंघ के प्रेसिडेंट बृज भूषण शरण सिंह पर लगे महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने सात सदस्यीय एक कमेटी गठित की है।

इस कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो वकीलों को नियुक्त किया गया है।

कमेटी के बारे में ये जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ ने दी है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 को एक बैठक बुलाई थी और उसी में ये निर्णय लिया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पहले ही इस मामले की पूरी जांच कराने और खिलाड़ियों को इंसाफ़ दिलाने का आश्वासन दिया था।

इससे पहले भारत के खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को 72 घंटे में अपना जवाब देने का नोटिस जारी किया है।

बृज भूषण शरण सिंह इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं और 22 जनवरी 2023 को कुश्ती महासंघ की सालाना बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू होने की बात कही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...