प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान के 21 द्वीपों का नामकरण किया
सोमवार, 23 जनवरी, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कहा कि 21 द्वीपों के नए नाम में कई संदेश शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंडमान निकोबार में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले जवानों के नाम पर 21 अनाम द्वीपों को नाम दिया।
पीएम मोदी ने कहा, “अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है, देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है।''
''सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि पर कैद कर रखा गया था। 4-5 साल पहले जब मैं पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के तीन मुख्य द्वीपों को भारतीय नाम समर्पित किए थे।''
''जिन 21 द्वीपों को आज नए नाम मिल गए हैं, उनके नामकरण में कई संदेश छिपे हैं। संदेश एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है, यह संदेश हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का है।''
न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को रोकने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ...
न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को रोकने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ...
भारत में समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को दिए गए पद्म पुरस्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर सरकार सच में मुलायम सिंह यादव को सम्मान देना चाहती है तो ...