इसरो ने सबसे बड़े लाॅन्च व्हीकल मार्क-III की लाॅन्चिंग की, 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा
रविवार, 26 मार्च, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार, 26 मार्च 2023 को अब तक के सबसे बड़े लाॅन्च व्हीकल मार्क-III (LVM-3)/वनवेब इंडिया-2, की लाॅन्चिंग करते हुए इसके साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है।
भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 43.5 मीटर लंबे इस राॅकेट ने रविवार, 26 मार्च 2023 की सुबह ठीक नौ बजे उड़ान भरी।
यह राॅकेट अपने साथ कुल 5,805 किलोग्राम के 36 उपग्रह लेकर 450 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की निचली कक्षा में गया।
LVM-3 की यह दूसरी व्यावसायिक लाॅन्चिंग है। रविवार, 26 मार्च 2023 की लाॅन्चिंग में अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह ब्रिटेन की संस्था वनवेब ग्रुप कंपनी के हैं।
इसरो ने इस कंपनी से 72 उपग्रहों को लाॅन्च करने का एक समझौता किया था।