• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत कई पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि हुई: इसरो

मंगलवार, 29 अगस्त, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
इसरो को चंद्रयान-3 के रोवर पर मौजूद उपकरण के ज़रिए कई अहम जानकारियां पता चली हैं। इसरो के अनुसार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत कई पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

इसरो ने मंगलवार, 29 अगस्त 2023 की शाम बयान जारी कर कहा, "शुरुआती एनालिसिस में चांद की सतह पर अल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।''

इसरो ने कहा कि आगे की जांच में वहां मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन की मौजूदगी की जानकारी मिली है। हाइड्रोजन की मौजूदगी को लेकर पड़ताल जारी है।

इससे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे गए भारत के चंद्रयान मिशन के रोवर 'प्रज्ञान' ने पृथ्वी पर रहने वालों के लिए संदेश भेजा है।

इस संदेश में प्रज्ञान ने बताया है कि वो और उसका दोस्त विक्रम (लैंडर) दोनों ही फिलहाल अच्छे हैं।

भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 अभियान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इतिहास रच दिया। साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...