• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया

शनिवार, 2 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को शनिवार, 2 सितम्बर 2023 की सुबह लॉन्च कर दिया है।

आदित्य- एल 1 को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया है और तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

ये यान सूर्य से जुड़े अध्ययन करेगा।

आदित्य- एल1 सूर्य के लिए भारत का पहला मिशन है। कई देश पहले ही सूर्य के अध्ययन के लिए मिशन भेज चुके हैं।

ये अंतरिक्ष यान असल में सूर्य के पास नहीं जाएगा।

जहां आदित्य- एल1 को पहुंचना है उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी की चार गुना है लेकिन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का बहुत मामूली, लगभग 1% ही है।

पृथ्वी से सूर्य की दूरी 15.1 करोड़ किलोमीटर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंचे हैं।

लॉन्च से पहले फ़िज़िकल रिसर्च लैब के निदेशक अनिल भारद्वाज ने बताया, ''सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का ये मिशन अनूठा है। ये मिशन आदित्य एल1 को सूर्य की कक्षा में स्थापित कर देगा। इसे वहां पहुंचने में लगभग चार महीने का समय लगेगा। आदित्य एल1 के ज़रिए जो भी परीक्षण करने हैं उन्हें करने में एक महीना या उससे अधिक समय लग सकता है। ये सूर्य पर हो रही प्रक्रियाओं को समझेगा। सूर्य से निकल रहे प्लाज़्मा का अध्ययन भी ये मिशन करेगा।''

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अंतरिक्ष विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर आरसी कपूर ने इस मिशन के बारे में बताते हुए कहा, ''पीएसएलवी रॉकेट के ज़रिए भारत विशेष सेटेलाइट आदित्य को सूर्य और पृथ्वी के बीच में एक ऐसे बिंदु पर स्थापित करेगा जहां दोनों का गुरुत्वाकर्षण बल बराबर हो जाता है। इस बिंदु को ही एल1 कहते हैं। आदित्य सूर्य की तरफ़ देखता रहेगा और इसका अध्ययन करने के लिए कई परीक्षण करेगा। इनमें सबसे अहम है सूर्य के कोरोना का अध्ययन करना।''
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...