चंद्रयान-3 मिशन: इसरो ने कहा, रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया
शनिवार, 2 सितम्बर, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान से जुड़ी एक ताज़ा जानकारी साझा करते हुए कहा है कि रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए इसरो ने बताया है, ''अब उसे सुरक्षित रूप से पार्क कर दिया गया है और उसे स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस उकरणों को बंद कर दिया गया है।''
''लैंडर के मार्फ़त इन उपकरणों में जुटाए गए आंकड़ों को धरती पर भेजा जा रहा है। इस समय बैटरी पूरी तरह चार्ज है।''
इसरो के अनुसार, ''सोलर पैनल का झुकाव इस तरह कर दिया गया है कि 22 सितम्बर 2023 को जब सूर्य उगेगा तो उसकी रोशनी सीधे इस पर पड़ेगी। रिसीवर को ऑन रखा गया है।''
इसके साथ ही इसरो ने इसके दोबारा काम करने को लेकर उम्मीद जताई है। और अगर ऐसा नहीं होता है तो ये भारत का चांद पर अम्बेसडर रहेगा।
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...