• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने

सोमवार, 11 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डेनिल मेदवेदेव को हरा कर यूएस ओपन जीत लिया है और इसके साथ ही वो 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बन गए हैं।

जोकोविच ने टेनिस की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानी जाने वाली मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

रविवार, 10 सितम्बर 2023 की शाम को न्यूयॉर्क में हुए इस मुकाबले में सर्बियन खिलाड़ी जोकोविच ने 3 घंटे 17 मिनट के मैच में रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (7/5) 6-3 से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीतने के बाद यह जीत जोकोविच का सीज़न का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है। इस सीज़न में उन्होंने सिर्फ़ विंबलडन हारा है।

साल 2021 में जोकोविच ने मेदवेदेव से ये मुकाबला हारा था। खेल के जानकार कह रहे हैं कि उन्होंने रूसी खिलाड़ी से दो साल बाद अपनी हार का बदला ले लिया है। साल 2022 में कोविड की वैक्सीन ना लेने के कारण जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...