• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

लीबिया में अचानक आई बाढ़ से लगभग 20 हज़ार लोगों के मारे जाने की आशंका

वृहस्पतिवार, 14 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
लीबिया के देरना शहर के मेयर का कहना है कि देश में अचानक आई बाढ़ से लगभग 20 हज़ार लोगों के मारे जाने की आशंका है।

रविवार, 10 सितम्बर 2023 को आई इस विनाशकारी बाढ़ ने लीबिया के पूर्वी इलाके में भीषण तबाही की स्थिति पैदा कर दी है।

बंदरगाह शहर देरना के मेयर ने सऊदी न्यूज़ चैनल अल-अरबिया को बताया कि दो बांधों के टूटने से आई बाढ़ में लगभग 18 से 20 हज़ार लोगों के मरने का अनुमान है।

जब ये बांध टूटे तो लोग सो रहे थे और बाढ़ सुनामी की तरह आ गई।

अभी भी कई शव या तो मलबे के नीचे दबे हैं या फिर समंदर में हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच लीबिया पर हुकूमत कर रही एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी सरकारों ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...