• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल पर कोकीन सप्लाई करने की साज़िश में शामिल होने का आरोप

शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल पर कोकीन सप्लाई करने की एक बड़ी साज़िश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट मैकगिल को पुलिस ने मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 को सिडनी में गिरफ़्तार किया था।

पुलिस अप्रैल 2021 में मैकगिल के कथित अपहरण और उनकी पिटाई किए जाने के मामले की जांच कर रही है।

मैकगिल ने पुलिस के ताज़ा आरोप पर अपना पक्ष अभी तक ज़ाहिर नहीं किया है। हालांकि पहले दावा कर चुके हैं कि वे ड्रग्स सप्लाई में शामिल नहीं रहे हैं।

मैकगिल अप्रैल 2021 में तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सिडनी के एक मोहल्ले में ज़बरन एक कार में बिठा लिया गया।

उनका आरोप था कि उन्हें शहर के एक बाहरी इलाके में ले जाया गया, जहां बंदूक की नोक पर उन्हें पीटा गया। उसके बाद उन्हें कहीं और ले जाकर छोड़ दिया गया।

उस घटना में मैकगिल को मामूली चोटें आई थीं। लेग स्पिनर रहे स्टुअर्ट मैकगिल को काफ़ी प्रतिभावान क्रिकेटर माना गया।

लेकिन अपने देश के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के समकालीन होने के कारण उन्हें खेलने का उतना मौक़ा नहीं मिला।

उन्होंने केवल 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट लिए. इनमें से 12 बार पांच विकेट और दो बार 10 विकेट लिए। हालांकि ये केवल तीन वनडे मैच ही खेल पाए।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...