• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

भारत और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भारत ने क्या कहा?

शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक मुद्दे हल होने के बाद ही मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू हो पाएगी।

दो सितम्बर 2023 को कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

पीटीआई ने भारत के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि ''कनाडा में कुछ राजनीतिक गतिविधियां हुई हैं जिस पर भारत ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसलिए जब तक ये राजनीतिक मुद्दे हल नहीं हो जाते, हमने बातचीत को स्थगित कर दिया है।''

उनके मुताबिक, ''जैसे ही ये राजनीतिक मुद्दे हल हो जाते हैं, बातचीत फिर से शुरू हो जाएगी।''

10 सितम्बर 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

अभी तक दोनों देशों के बीच आधा दर्जन बार मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता हो चुकी है।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 7 अरब डॉलर से 2022-23 में 8.16 अरब डॉलर हो गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...