• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

कश्मीर के अनंतनाग में जारी ऑपरेशन में अब एक और जवान की मौत

शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत के जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार, 13 सितम्बर, 2023 से जारी ऑपरेशन में अब एक और जवान की मौत हो गई है। वे गुरुवार, 14 सितम्बर, 2023 से लापता थे।

इस बीच अनंतनाग इलाके के जंगल में आतंकवादियों के ठिकानों पर ड्रोन के ज़रिए ग्रेनेड गिराए हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ''भारतीय सेना, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के इस संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान छिपे आतंकवादी ग्रुप को निशाना बनाने के लिए सैनिकों द्वारा ग्रेनेड लॉन्चर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।''

उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा बलों ने इलाके में लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़े द रेज़िस्टेंस फ्रंट के आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद बुधवार, 13 सितम्बर, 2023 की शाम यह अभियान चलाया था। इस तरह पिछले लगभग 50 घंटों से यह अभियान जारी है।

इस अभियान में पहले कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, डीएसपी हुमायूं भट्ट की मौत हो चुकी है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...