हिमाचल प्रदेश में आई तबाही से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खु ने अधिकतर जमा पूंजी दान दी
शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारी बारिश के कारण भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में आई तबाही से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपनी अधिकतर जमा पूंजी आपदा राहत कोष में दान कर दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023 को अपनी 51 लाख रुपए की अधिकतर बचत राज्य आपदा राहत कोष में दान कर दी।
पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को 51 लाख रुपए का चेक सौंपा।
सीएम सुक्खु ने कहा, "मैं हाल में आई इस आपदा से लोगों को हुए दुख और दुर्दशा को अच्छे से समझ सकता हूं। इसमें 260 से अधिक मूल्यवान ज़िंदगी चली गई और कई लोग बेघर हो गए।''
हिमाचल प्रदेश में जुलाई 2023 में भारी बारिश हुई थी। इसमें पूरे राज्य में बुनियादी ढांचों का भारी नुकसान हुआ था। कई सड़क और पुल टूट गए।
हिमाचल प्रदेश के अभी भी कई हिस्से दुनिया से कटे हुए हैं। सरकार ने 15 सितंबर 2023 तक इन इलाकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था।
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...