• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

कांग्रेस विधायक मामन ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद मोबाइल इंटरनेट सस्पेंड

शुक्रवार, 15 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन ख़ान की गिरफ़्तारी के कुछ घंटों बाद हरियाणा सरकार ने ज़िले में मोबाइल इंटरनेट दो दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

सरकारी आदेश में कहा गया है, "यह आदेश हरियाणा राज्य में ज़िला नूंह के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है। 15 सितंबर, 2023 (10:00 बजे) से 16 सितंबर, 2023 (23:59 बजे) तक ये आदेश प्रभावी रहेगा।''

गुरुवार, 14 सितम्बर, 2023 की देर रात कांग्रेस विधायक मामन ख़ान को हरियाणा पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। मामन ख़ान फिरोजपुर झिरका से विधायक हैं।

इससे पहले हरियाणा सरकार ने गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 को हाई कोर्ट को बताया कि नूंह हिंसा की एक एफ़आईआर में कांग्रेस विधायक मामन ख़ान को आरोपी बनाया गया है।

सरकार ने कोर्ट में कहा कि पुलिस के पास मामन ख़ान के खिलाफ़ फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं।

31 जुलाई 2023 को भारत के राज्य हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा भड़की और देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा और आगजनी गुरुग्राम, सोहना और आस-पास के इलाकों में भी फैल गई। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...