• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

पोलैंड के प्रधानमंत्री माटेउश मोरोविकी ने कहा, यूक्रेनी अनाज के आयात पर लगी रोक को नहीं हटाएंगे

शनिवार, 16 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
पोलैंड में शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पोलैंड के प्रधानमंत्री माटेउश मोरोविकी ने कहा कि वो यूक्रेनी अनाज के आयात पर लगी रोक को नहीं हटाएंगे।

माटेउश मोरोविकी ने कहा, "यूरोपीय कमिशन से मतभेद के बावजूद हम यूक्रेनी अनाज के आयात पर लगे बैन को आगे बढ़ाएंगे। अपने किसानों के हित के लिए हम ये करना चाहते हैं।

पोलैंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं और यहां की सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि वो लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर सत्ता पर काबिज़ होगी।

पोलैंड ने यूक्रेन से आ रहे अनाज के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं। कहा जा रहा है कि पोलैंड के बाद स्लोवानिया और हंगरी ने भी इसी तरह की रोक लगाने का फ़ैसला किया है।

पोलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री वाल्देमार बुडा ने कहा है कि उन्होंने "इससे जुड़े एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ये रोक अनिश्चितकाल के लिए है और ये 16 सितंबर 2023 की रात से लागू हो जाएगा।''

इस मुद्दे को लेकर यूरोपीय कमिशन और पोलैंड आमने-सामने हैं। यूरोपीय कमिशन ने पोलैंड पर राजनीतिक कारणों से लोकलुभावन नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है।

यूरोन्यूज़ के अनुसार हंगरी ने यूक्रेन से आने वाले 24 खेती से जुड़े उत्पादों को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। इनमें अनाज, सब्ज़ियां, शहद और मीट शामिल हैं। ये सभी उत्पाद सीमा पर सील कर दिए जाएंगे और इन्हें केवल हंगरी के भीतर से होकर आगे जाने की इजाज़त होगी।

यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद से पोलैंड यूक्रेन के समर्थन में रहा है। वो नैटो से गुज़ारिश करता रहा है कि वो अपने हथियार पोलैंड सीमा पर तैनात करे।

युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन काले सागर के रास्ते अनाज निर्यात नहीं कर पा रहा है क्योंकि इस रास्ते पर एक तरह से रूस का पहरा है। ऐसे में वो सड़क मार्ग से अपने पड़ोसियों की मदद से अनाज का निर्यात कर रहा है।

अब तक किसी यूरोपीय देश ने यूक्रेन से दूसरे देशों के बाज़ारों तक पहुंच रहे अनाज का रास्ता नहीं रोका है। लेकिन यूक्रेन के पड़ोसी अपने देश के भीतर हो रहे उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यूक्रेन से अनाज आयात पर रोक लगा रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...