• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने भारत में प्रस्तावित व्यापार मिशन को स्थगित किया

शनिवार, 16 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने भारत में प्रस्तावित अपने व्यापार मिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। मैरी एनजी को अक्टूबर 2023 में भारत आना था।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था, लेकिन ऐसे समय पर इस मिशन का स्थगित होना दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है।

कनाडा की व्यापार मंत्री के प्रवक्ता शांति कोसेंटिनो ने बिना कारण बताए कहा कि इस समय हम आगामी व्यापार मिशन को स्थगित कर रहे हैं।

जी20 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन देखा गया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ उनकी एक छोटी से अनौपचारिक बैठक ही हो पाई।

कनाडा में बड़े पैमाने पर सिखों की आबादी है। वहां पर खालिस्तान समर्थित विरोध प्रदर्शनों से भारत खुश नहीं है।

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारत सरकार का कहना था कि कनाडा में हो रहे विरोध प्रदर्शन अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। वे भारतीय राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचाने के साथ उनके खिलाफ हिंसा भड़काने, वहां रह रहे भारतीय समुदाय और उनके पूजा करने के स्थानों पर हमले कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 को भारत ने कहा था कि उसने कनाडा के साथ व्यापार को लेकर हो रही बातचीत को रोक दिया है।

जबकि साल 2023 के शुरुआत में दोनों देशों का लक्ष्य एक शुरुआती व्यापार समझौते पर मुहर लगाने का था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...