• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

ईडी, आईटी, सीबीआई को सरकार ने विपक्ष से राजनीतिक बदला लेने के लिए लगा दिया: खड़गे

शनिवार, 16 सितम्बर, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत के राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की नई कार्यसमिति की पहली बैठक हो रही है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं के हमलों से हमारे 'इंडिया' गठबंधन की तीन बैठकों की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारा कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, इनके हमले तेज होंगे। 'इंडिया' गठबंधन की मुंबई बैठक के बाद ईडी, आईटी, केंद्रीय जांच ब्यूरो को सरकार ने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक बदला लेने के लिए लगा दिया है। ये स्वस्थ लोकतंत्र की भावना के ख़िलाफ़ है। लेकिन अफ़सोस कि यही हकीकत है।''

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैं राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली चार हज़ार किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख खास तौर पर करूंगा। भारत जोड़ो यात्रा में ग़रीब, वंचित, महिला, युवा, किसान, इंटेलेक्चुअल्स, फ़ौजी और सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा से राहुल जी ने लोगों की आवाज़ बुलंद की और उनके बीच मोहब्बत और भाईचारे का संदेश भी दिया जिससे पार्टी को नयी ऊर्जा मिली। उनके बोले शब्द 'नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' आज दुनिया भर में आम जनता की आवाज़ बन गई है।''

राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "राहुल जी की एक्सटेंडेड 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत लद्दाख में बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने उनको बताया कि चीन भारतीय हिस्से पर कैसे कब्जा कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार चीन को लगातार क्लीन-चिट देती जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ऐसी लापरवाही बेहद निंदनीय है।''

अतीत में कांग्रेस हैदराबाद में 1953, 1968 और 2006 में अपने महाधिवेशन का आयोजन कर चुकी है। इसकी याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं पंडित नेहरू और सरदार पटेल साहेब को नमन करता हूं, जिनकी इच्छाशक्ति के कारण हैदराबाद स्वतंत्र हुआ।

सोनिया गांधी के नेतृत्व पर उन्होंने कहा, "सोनिया जी ने 1998 में कठिन दौर में कांग्रेस को संभाला। उनका कमिटमेंट, त्याग और उनकी महान सोच हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। यहां मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हम जिस तेलंगाना की राजधानी में बैठे हैं, उसे राज्य बनाने का काम भी सोनिया जी की कोशिशों की वजह से हुआ है। हम उनको भरोसा दिलाते हैं कि जल्दी ही दूसरे राज्यों के साथ तेलंगाना में भी हमारी सरकार बनेगी, जिससे हम तेलंगाना की जनता के सपनों को साकार करेंगे।''
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...