मणिपुर के इम्फ़ाल ईस्ट ज़िले में सेना के एक जवान का शव बरामद हुआ
रविवार, 17 सितम्बर, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत के राज्य मणिपुर के इम्फ़ाल ईस्ट ज़िले में भारतीय सेना के एक जवान का शव बरामद हुआ है।
कोहिमा और इम्फ़ाल के डिफ़ेंस पीआरओ की तरफ़ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि शनिवार, 16 सितम्बर 2023 को सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने जवान का अपहरण कर लिया था।
जवान का दस साल का बेटा इस दौरान मौके पर मौजूद था।
उन्होंने अपने बयान में बताया कि ये घटना क़रीब दस बजे सुबह की है। तीन हथियारबंद लोगों ने बंदूक की नोंक पर उन्हें घर से अगवा किया और एक सफ़ेद गाड़ी में ले गए।
रविवार, 17 सितम्बर 2023 को इम्फ़ाल ईस्ट की सोगोलमांग पुलिस ने मोंगजम के पूर्व खुनिंगथेक गांव से उनका शव बरामद किया।
सिपाही की पहचान सेरतो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। वो सेना की डिफ़ेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में तैनात थे और फिलहाल कांगपोकपी ज़िले के लेमाखोंग में पोस्टेड थे।
सेरतो थांगथांग कोम छुट्टी लेकर तरुंग स्थित अपने घर आए हुए थे।
कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप ...
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...