छत्‍तीसगढ़ में गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की मौत

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर क्षेत्र में आज गोलीबारी की एक घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की मौत हो गई।

गोलीबारी की यह घटना उग्रवाद प्रभावित बीजापुर जिले के बासागूडा स्थि‍त सीआरपीएफ शिविर में हुई, जहां 168 बटालियन के एक जवान सांताराम ने अपने सहयोगी के साथ विवाद के बाद गोलीबारी की। इसमें दो उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और एक जवान की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई। एक अन्‍य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर भेजा जा रहा है।

गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।