Current Affairs

स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है। 

स्पेन में अगला आम चुनाव 2027 की गर्मियों...

शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

4 अक्टूबर, 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

डकोटा जॉनसन का मोनोलॉग

4 अक्टूबर, 2026
तीसरी बार होस्ट बनीं डकोटा जॉनसन ने अपने जन्मदिन पर SNL में होने और म्यूज़िशियन्स को डेट करने के बारे में बात की; इसके बा...

इराक से सेना हटाने के बावजूद अमेरिका मध्य पूर्व में और सैनिक भेज रहा है

4 अक्टूबर, 2026 - द टेक
इस हफ़्ते: सीज़फ़ायर के 368 दिनों में, इज़राइल ने गाज़ा में कम से कम 1,439 फ़िलिस्तीनियों को मार डाला है। अमेरिका...

इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों को ट्रैक करने के लिए एआई और चेहरे की पहचान का उपयोग कैसे करता है

4 अक्टूबर, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक युद्ध में एक बहुत शक्तिशाली टूल बनता जा रहा है।
गाज़ा में, इज़राइल ने फिलिस्तीन...

अमेरिका का प्रस्ताव परमाणु मुद्दे पर केंद्रित है, लेकिन ईरान का ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य पर है: बघाई

4 अक्टूबर, 2026
तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव पर बात क...

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान के मामले में वॉशिंगटन को और विकल्प मिलेंगे।

4 अक्टूबर, 2026
समुद्री सुरक्षा और सैन्य रक्षा मामलों के जानकार एलेक्जेंड्रू हुडिस्टियानु ने अल जज़ीरा को बताया कि अमेरिका का तीसरा एयरक्...

ONLINE VOTE

All the Lorem Ipsum generators the Internet tend repeat predefined chunks as necessary, making this the .

Slider Widget

International

POLITICS

SOCIAL PIXEL


Technology

आर्टेमिस 2 ने नया रिकॉर्ड बनाया, अंतरिक्ष यात्री ने 4,06,771 किलोमीटर का सफ़र तय किया

आर्टेमिस 2 ने नया रिकॉर्ड बनाया, अंतरिक्ष यात्री ने 4,06,771 किलोमीटर का सफ़र तय किया

मंगलवार, 7 अप्रैल, 2026 

नासा के आर्टेमिस 2 के चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में उस स्थान पर पहुंचे हैं, जहां अब तक कोई इंसान नहीं पहुंचा था। 

ओरियन स्पेसक्राफ़्ट ने धरती से अपनी सबसे ज़्यादा दूरी तय की है। यह इंसान की ओर से अपने ग्रह से सबसे दूर जाने का नया रिकॉर्ड है। 

नासा ने बताया कि यह दूरी 2,52,756 मील (4,06,771 किलोमीटर) थी।  धरती से सबसे दूर जाने का पिछला रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 ने बनाया था। 

गौरतलब है कि पचास से अधिक साल बाद नासा का चंद्रमा को लेकर पहला मिशन शुरू हुआ। आर्टेमिस 2 मिशन के रॉकेट ने फ़्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। 

यह मिशन 1 अप्रैल, 2026 को शुरू हुआ। 10 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर नहीं उतरेंगे, बल्कि आस-पास घूमते रहेंगे। 

Weekly News

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का दावा फर्ज़ी

भारत में सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे को फर्ज़ी बताया है, जिसमें कहा जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। 

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर ऐसा कोई नोटिफ़िकेशन जारी नहीं किया गया है। 

पीआईबी ने लोगों से इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की है। 

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफ़बीयू) की मांग थी कि बैंक कर्मियों को हर सप्ताह शनिवार और रविवार का अवकाश दिया जाए। 

इस मांग के अलावा कुछ और मांगों को लेकर यूएफ़बीयू ने हड़ताल का एलान भी किया था। हालांकि, बाद में इसे स्थगित कर दिया था। 

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन करने की बात कही थी। 


महाराष्ट्र के रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर 8 छात्रों की डूबने से मौत

भारत के महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के दिवेआगर समुद्र तट पर एक हादसे में 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक, पुणे के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के 48 छात्र और शिक्षक पिकनिक और एजुकेशनल टूर के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे। सभी लोग दिघी और दिवेआगर बीच क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में उतर गए और हादसे का शिकार हो गए। 

एसपी कार्यालय ने बताया कि घटना में 8 छात्रों की मौत हो गई है। बचाव और राहत अभियान चलाया गया और दूसरे छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजहों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। 

एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत ने गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई है। 

भारत ने गुरवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। 

भारत के लिए ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। 

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। 

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। फ़ाइनल में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। 

पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन दिए गए, फिर भी उनका दिल धड़कता रहा

अमेरिका के टेनेसी राज्य में मौत की सज़ा पाने वाली क्रिस्टा पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन दिए गए, फिर भी उनका दिल धड़कता रहा। 

जानलेवा इंजेक्शन की प्रक्रिया में गड़बड़ी होने के बाद पाइक के वकीलों ने उनकी सज़ा को रोकने और उन्हें इलाज देने के लिए तुरंत याचिका दायर की। 

याचिका में कहा गया, "पाइक बेहोश हो गई हैं और उनका दिल अभी भी धड़क रहा। सांस लेते समय खर्राटों की आवाज आ रही है।"

उनके एक वकील ने बीबीसी को बताया, "50 साल की पाइक को पेंटोबार्बिटल की दो सिरिंज दी गई थीं। अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

क्रिस्टा पाइक को 1996 में 19 वर्षीय कोलीन स्लेमर की हत्या के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। हत्या के समय पाइक की उम्र 18 वर्ष थी। 

अभियोजन पक्ष के मुताबिक़, पाइक और उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड टेडारिल शिप ने स्लेमर को पीटा, प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी थी। 

तीनों की मुलाकात परेशानियों से जूझ रहे किशोरों के लिए आयोजित एक जॉब ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। 

स्लेमर की मां मार्टिनेज ने कहा कि वह चाहती थीं कि सज़ा पर अमल हो। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, "जब भी मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मुझे कोलीन के उस दर्द के बारे में याद आता है और लगता है कि वह उठकर भागने की कोशिश कर रही थी।" 

ईरान ने नेतन्याहू की मेजबानी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात की आलोचना की

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की मेजबानी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आलोचना की है। 

रेज़ाई ने अरबी भाषा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बिना यूएई का नाम लिए लिखा, "जिस तरह अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी से आपको सुरक्षा नहीं मिली, उसी तरह 'ग़ज़ा के कसाई' की मेजबानी भी अच्छे नतीजे नहीं देगी।"

रेज़ाई ने अपने पोस्ट में कहा, "हालिया युद्ध से सबक़ लें, युद्ध को बढ़ाना बंद करें और ईरानी द्वीपों को लेकर निराधार दावे करना बंद करें।"

दरअसल, यूएई ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर ईरान की आलोचना की और तीन द्वीपों पर उसके कथित कब्ज़े का मुद्दा उठाया। ईरान और यूएई के बीच इन द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद है। 

हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है। यह तनाव खास तौर पर ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद और बढ़ गया है। 

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमले किए

पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया है कि उसकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान में दो जगहों पर 'आतंकियों के ठिकानों' को निशाना बनाया। सरकार के मुताबिक़, इन हमलों में कई 'आतंकी' मारे गए। 

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, "ऑपरेशन गज़ब-उल-हक़ के तहत चरमपंथी संगठनों के ठिकानों और सुरक्षित ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इसका मकसद चरमपंथियों, उनके नेटवर्क और उनकी मदद करने वालों को खत्म करना था। 

बयान में कहा गया, "पुख़्ता ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अफ़ग़ानिस्तान में दो जगहों पर आतंकियों के ठिकानों और उनके ठहरने की जगहों को निशाना बनाया गया।"

बयान में दावा किया गया है, "इन ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया, इन कार्रवाइयों में 22 चरमपंथी भी मारे गए हैं।"

दूसरी ओर, तालिबान सरकार ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने पिछली रात देश के कुनार और हेलमंद प्रांतों में हवाई हमले किए, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए। 

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर जारी एक बयान में दावा किया कि पाकिस्तान ने आम लोगों के घरों पर हवाई हमले किए। 

ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि इन हमलों में 9 लोग मारे गए और 11 घायल हुए। प्रवक्ता के अनुसार, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 

ईरान पर ब्रिटेन के गंभीर आरोप पर अब्बास अराग़ची ने जवाब दिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने कहा है कि सरकार को इस बात के 'मजबूत संकेत' मिले हैं कि आरएएफ़ फेयरफ़र्ड की घटना में ईरान की भूमिका थी। 

एंडी बर्नम ने ये दावा बीबीसी से बातचीत के दौरान किया है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। 

दरअसल, हाल ही में ब्रिटेन के आरएएफ़ फेयरफ़र्ड एयरबेस के पास चरमपंथी हमले की साज़िश के संदेह में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। यह मिलिट्री बेस अमेरिका से भी जुड़ा है। 

इसी घटना के पीछे ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ईरान की भूमिका बताई है। 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बयान पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के नेता गलत दिशा में देख रहे हैं। 

अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पीएम बर्नम कहते हैं कि ब्रिटेन की सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि आरएएफ़ फेयरफर्ड की घटना में ईरान की भूमिका रही है। मैं ईरान के इस विश्वास की पुष्टि कर सकता हूँ कि दूसरे देशों के लिए काम करने वाले कथित आतंकवादियों को छोड़ना अपने आप में सब कुछ कह देता है। आप ग़लत जगह पर निशाना लगा रहे हैं।"

दरअसल, अराग़ची का इशारा था कि अभियुक्तों को ज़मानत पर क्यों छोड़ा गया है। यही सवाल बीबीसी ने भी पीएम एंडी बर्नम से पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को जमानत की कड़ी शर्तों के साथ छोड़ा गया है। 

पीएम ने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि जब कहा जाता है कि उन्हें छोड़ दिया गया, तो इसका मतलब वैसा नहीं है, जैसा लोग सोच सकते हैं। जाहिर तौर पर उन पर सबसे कड़ी जमानत की शर्तें लागू हैं। अधिकारी इस मामले को बहुत सख्ती से संभाल रहे हैं और इस पर बहुत करीब से नजर रखी जा रही है। मैं आपको इसका भरोसा दिला सकता हूं।"