![](https://ibtnnewslive.com/admin/assets/uploads/news/image2023121219134744.jpg)
म्यांमार ने अफीम के उत्पादन में अफ़ग़ानिस्तान को पीछे छोड़ पहले स्थान पर पहुंचा

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक़, म्यांमार अफ़ीम उत्पादन के मामले में अफ़ग़ानिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है।
साल 2023 में म्यांमार में अफ़ीम उत्पादन 36 फीसद बढ़कर 1080 टन तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, अफ़ग़ानिस्तान में 330 टन उत्पादन होने की ख़बरें है।
साल 2022 में तालिबान की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम की खेती में 95 फीसद की कमी आई है।
इसी बीच म्यांमार में जारी गृह युद्ध की वजह से अफ़ीम की खेती लाभकारी होने की वजह से तेजी से बढ़ी है।
इस रिपोर्ट के लेखक जेरेमी डगलस ने कहा है, "साल 2021 के फरवरी महीने में हुए सैन्य तख़्तापलट के बाद से आर्थिक, सुरक्षा और शासन में व्यवधान अभी भी दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों को जीवन यापन करने के लिए अफीम की ओर ले जा रहे हैं।''
दुनिया भर में हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बनाने में अफ़ीम का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
![](https://ibtnkhabar.com/assets/images/top-bannner2.jpg)

RELATED NEWS
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
सीओपी28 जलवायु सम्मेलन में हुआ समझौता ने विकासशील देशों की चिंता बढ़ाई
राहुल गांधी ने कहा, वो और उनकी पार्टी अदानी की आलोचना क्यों करती है?
भारत में फ़ेक ऑनलाइन रिव्यूज़ पर रोकथाम के लिए सरकार ने नियम बनाए
अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन को तबाह करना चाहता है: रूस
एसबीआई ने भारत का आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया