
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थी। वह पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थी। श्रीदेवी के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए उनके देवर संजय कपूर ने बताया, ''हां, यह सच है।''
हालांकि, संजय ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। वह इस समय दुबई में हैं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थी।
संजय कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बारे में कहा कि वह खुद भी दुबई में ही थे और थोड़ी देर पहले भारत लौटे ही थे कि यह खबर आ गई। संजय दोबारा दुबई जा रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी भारत में ही हैं। वह शूटिंग की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं गई थीं।
वहीं श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड में दुख का माहौल है। उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के कई स्टार्स इस दुखद घटना पर ट्विट कर दुख जता रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि, ''मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'' दूसरी ओर, प्रीति जिंटा ने लिखा, ''यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें।''
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है, ''श्रीदेवी-एक्टिंग का पावरहाउस थीं। सफलता से भरी एक लंबी यात्रा अचानक समाप्त हो गई। उनके प्रियजनों और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।''










RELATED NEWS
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
साहित्य का 2023 का नोबेल पुरस्कार नार्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला
आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला
सोशल मीडिया, ओटीटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन के लिए क़ानून बनेगा
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की?
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 2 | सीजन 1
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 1 | सीजन 1
शबाना आज़मी कार दुर्घटना में ज़ख्मी हुईं
साहित्य नोबेल पुरस्कार 2018 और 2019 की घोषणा
