अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 अप्रैल, 2026
भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की अमरावती को आधिकारिक और स्थाई राजधानी का दर्जा मिल गया है।
इस संबंध में भारत सरकार ने सोमवार को गज़ट नोटिफ़िकेशन जारी किया। यह फ़ैसला भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंज़ूरी के बाद लिया गया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है।
चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, "आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंज़ूरी दी।''
"इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हुआ है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया।''
RELATED NEWS
