झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

सोमवार, 8 जुलाई 2024

भारत के राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। हेमंत सोरेन ने कुल 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी शामिल किया है।

झारखंड के राज्यपाल ने सोमवार, 8 जुलाई 2024 को सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में आठ चेहरे पुराने हैं. तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इनमें कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडेय सिंह को भी शामिल किया गया है।

दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे के खिलाफ टिकट दिया था लेकिन टिकट की घोषणा के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने प्रत्याशी बदल दिया और वो वह सीट बीजेपी से हार गई थी।

तभी से दीपिका पांडेय सिंह को मंत्री बनाने की चर्चा चल रही थी। वो गोड्डा जिले की महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं।

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल इस तरह है-

-  चंपाई सोरेन
-  डॉ रामेश्वर उराँव
- मिथिलेश कुमार ठाकुर ⁠
- बेबी देवी
- दीपिका पांडेय सिंह
- हफीजुल हसन
- बैजनाथ राम
- बन्ना गुप्ता ⁠
- दीपक बिरुआ
- सत्यानंद भोक्ता
- ⁠इरफ़ान अंसारी