
लक्षद्वीप को ओखी तूफ़ान से मिली राहत
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में गुजरात का विकास तेज़। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक गुजरात पहुंचे।
- भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिव्यांग जन अधिकार और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
- ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन किया। चाबहार पाकिस्तान से अलग ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच एक नया महत्वपूर्ण मार्ग।
- चक्रवाती समुद्री तूफान ओखी के लक्षद्वीप से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने से वर्षा और तूफान से कुछ राहत। तूफान से सबसे अधिक प्रभावित मिनीकॉय और कालपेनी द्वीपों में राहत कार्य और दो सप्ताह जारी रहेंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी और केरल के कोल्लम में 22 मछुआरों को बचाया गया।
- मध्यप्रदेश में भोपाल गैस त्रासदी की 33वीं बरसी पर कई सभाएं।
- क्रिकेट में टेस्ट कप्तान के तौर पर छह दोहरे शतक बनाने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज। भारत ने 7 विकेट पर 536 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।










RELATED NEWS
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
राष्ट्रपति चुनाव: जो बिडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुने गए
बाबरी मस्जिद की शहादत पर जामा मस्जिद चौक पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
दिल्ली राइडर्स टीम ने एडिडास उपरीसिंग क्रिकेट कप जीता
ओखी तूफान से गुजरात और महाराष्ट्र में हलकी वर्षा
ओखी तूफान के मद्देनज़र गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा
चक्रवाती तूफान ओखी के असर से लक्षद्वीप में भारी वर्षा
