
पिछले 15 सालों में पहली बार मारुति को घाटा
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी को पिछले पंद्रह सालों में पहली बार तिमाही में घाटा हुआ है। कोरोना लॉकडाउन के कारण कंपनी के उत्पादन और बिक्री पर बुरा असर पड़ा था।
30 जून को ख़त्म होने वाली तिमाही में कंपनी को 2.49 अरब रुपए का नुक़सान हुआ है। पिछले साल कंपनी ने इसी अवधि के दौरान 14.36 अरब रुपए का मुनाफ़ा कमाया था।
वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 80 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल की पहली तिमाही में कंपनी महज 76,599 यूनिट्स गाड़ियां ही बेच पाई है।
हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से उत्पादन रोक दिया था, इसलिए बिक्री के आंकड़ें तुलना के लिहाज से ठीक नहीं हैं।










RELATED NEWS
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
19 April, 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
10 April, 2025
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
29 January, 2025
सीओपी28 जलवायु सम्मेलन में हुआ समझौता ने विकासशील देशों की चिंता बढ़ाई
14 December, 2023
राहुल गांधी ने कहा, वो और उनकी पार्टी अदानी की आलोचना क्यों करती है?
08 September, 2023
भारत में फ़ेक ऑनलाइन रिव्यूज़ पर रोकथाम के लिए सरकार ने नियम बनाए
21 November, 2022
अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन को तबाह करना चाहता है: रूस
03 October, 2022
एसबीआई ने भारत का आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया
02 September, 2022
