बिना बुजुर्गों का आशीर्वाद लिए हो गई विराट-अनुष्का की शादी
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक भव्य होटल में शादी कर ली। शादी समारोह को गु्प्त बनाए रखने के लिए इसे ज्यादातर लोगों से छुपा कर रखा गया और मीडिया में भी इसकी आधिकारिक जानकारी उस वक्त आई, जब शादी हो चुकी थी। अनुष्का और विराट की शादी में मेहमानों की लिस्ट बहुत छोटी थी। मुठ्ठी भर लोगों को ही विवाह में बुलाया गया था। ऐसे तमाम लोग थे जो इस मशहूर जोड़ी के शादी के साक्षी बनना चाहते थे। इन्हीं कुछ लोगों में से थीं अनुष्का शर्मा की दादी।
शादी से ठीक पहले तक अनुष्का की दादी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उनके अपने बेटे से लगभग रोज बातचीत हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके न तो उन्हें इस बारे में कोई खबर की गई और ना ही उन्हें शादी में आमंत्रित किया गया। देहरादून के नेशविला रोल पर शीला भवन नाम से अनुष्का शर्मा का पुश्तैनी घर है जहां उनकी दादी और चाचा-चाची रहते हैं। अनुष्का की दादी के मुताबिक उन्हें शादी या सगाई से जुड़ी कोई भी खबर नहीं दी गई। उन्होंने कहा, मुझे तो जो कुछ पता चल रहा है, वो सब अखबारों में ही आ रहा है।
शादी के बाद अनुष्का की दादी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलीं, लेकिन कहा यह जा रहा है कि उनके मन में इस बात की कसक है कि उनकी लाडली पोती ने उन्हें शादी का न्यौता तक नहीं भेजा। इंटरनेट पर मौजूद एक वीडियो में हालांकि अनुष्का की दादी यह बोलती जरूर नजर आ रही हैं कि उनकी पोती जहां भी रहे, खुश रहे।
RELATED NEWS
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
साहित्य का 2023 का नोबेल पुरस्कार नार्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला
आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला
सोशल मीडिया, ओटीटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन के लिए क़ानून बनेगा
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की?
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 2 | सीजन 1
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 1 | सीजन 1
शबाना आज़मी कार दुर्घटना में ज़ख्मी हुईं
साहित्य नोबेल पुरस्कार 2018 और 2019 की घोषणा
