![](https://ibtnnewslive.com/admin/assets/uploads/news/image2023100506060149.png)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को मंज़ूरी दी: एसआईआई
- By न्यूज़ ब्यूरो --
- 03 October 2023 --
- 482 Views
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (एसआईआई) ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है।
डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल ट्रायल के डेटा के आधार पर ये मंज़ूरी दी है। परीक्षणों में ये टीका चार देशों में काफ़ी असरदार पाया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार एसआईआई ने एक बयान में कहा है कि यह बच्चों को मलेरिया से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी पाने वाला दुनिया का दूसरा टीका बन गया है।
इस आर21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया वैक्सीन को एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया है।
एसआईआई ने कहा है कि उसने हर साल टीके की 10 करोड़ खुराक के उत्पादन की व्यवस्था कर ली है और अगले दो सालों में ये उत्पादन दोगुना हो जाएगा।
फिलहाल ये वैक्सीन घाना, नाइजीरिया और बुर्किना फासो में इस्तेमाल की जा रही है। लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी के बाद इसे पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा सके।
![](https://ibtnkhabar.com/assets/images/top-bannner2.jpg)

RELATED NEWS
एचआईवी को लेकर वैज्ञानिकों का दावा, संक्रमित जीन कोशिका से निकाला जा सकता है
वैज्ञानिकों ने कैंसर के बेहतर इलाज के लिए अध्ययन में क्या पाया?
वियतनाम में मिला कोरोना वायरस वैरिएंट हवा के ज़रिए तेज़ी से फैलता है
कोविड 19 वैक्सीन: क्या दवा कंपनियां बंपर मुनाफ़ा कमाएंगी?
क्या Covaxin कोरोना वायरस से बचाव करने में सक्षम है?
कोरोना वायरस चीन से फैलना शुरू नहीं हुआ: अमेरिकी शोध
कोरोना वायरस: ब्रिटेन ने फ़ाइज़र के टीके को मंज़ूरी दी
कोरोना वैक्सीन: क्या कोविड-19 टेस्ट का नतीजा ग़लत भी आ सकता है?
कोरोना महामारी: क्या नवंबर में आने वाला कोरोना वैक्सीन सुरक्षित होगा?
कोरोना वायरस: मोटे लोगों पर कम असरदार हो सकती है कोरोना वैक्सीन - शोध
![](https://ibtnkhabar.com/assets/images/top-bannner2.jpg)