समस्तीपुर में शादी समारोह में गोली चलने से युवक गंभीर रूप से जख्मी

बिहार में समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर के हकिमाबाद गांव में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में गोली चलने से अभिषेक कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। स्थानीय लोगों ने उसे निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया था। जहाँ उसकी स्थिति गंभीर थी जिसके कारण उसका इलाज अभी पी एम सी एच में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।