अनिल बैजल दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे
पूर्व नौकरशाह अनिल बैजल दिल्ली के उप राज्यपाल होंगे। केंद्र सरकार की ओर से बैजल का नाम राष्ट्रपति भवन भेज दिया गया है।
वर्ष 1969 बैच के आईएएस बैजल अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में गृहसचिव रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वे इस समय थिंकटैंक विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़े हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव नृपेन्द्र मिश्र भी अपनी नियुक्ति से पहले विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़े रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि 70 वर्षीय बैजल का नाम राष्ट्रपति के पास अनुशंसा के लिए भेजा गया है। बैजल का केंद्र सरकार में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का अनुभव है।
गृह सचिव के अलावा वे शहरी विकास मंत्रालय में सचिव रहे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर भी वे काम कर चुके हैं। वर्ष 2006 में बैजल सेवानिवृत्त होने के बाद भी अलग-अलग भूमिकाओं में सक्रिय रहे हैं।
RELATED NEWS
