गया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया
बिहार के गया के वजीरगंज में मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वजीरगंज के जमुआवा की घटना है। पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया।
मृतक रामदेव मांझी उम्र 40 वर्ष पिता चंद्र मांझी जमुआवा के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, मृतक रात्रि को करीब नौ बजे अपने एक घर से खाना खाने के बाद पत्नी मनोज देवी के साथ दूसरे घर में सोने के लिए जा रहा था। यह उसका प्रतिदिन का रूटीन था। बीच में ही पहले से घात लगाए विरोधियों ने पीछे से सीने में तीन से चार गोली मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के एक समूह ने आरोपितों के घर को घेरकर सभी को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इस बीच आरोपित अपने छत से जमकर पत्थरबाजी की जिसमें गांव के कृष्णा राजवंशी सहित अन्य लोग जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद मृतक के समर्थकों ने विरोध में पूरे रात सड़क जाम रखा। जमुआवा में मुख्य सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस करीब तीन बजे सुबह में काफी मशक्कत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शव को अपने कब्जे में कर सकी।
आईबीटीएन मीडिया नेटवर्क के लिए गया से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट।
RELATED NEWS
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
क्या फिर से बिहार राजनीति की प्रयोगशाला बनेगा?
