पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन, पेरिस ओलंपिक में किस खिलाड़ी ने सबसे ज़्यादा मेडल जीते?
पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन, पेरिस ओलंपिक में किस खिलाड़ी ने सबसे ज़्यादा मेडल जीते?
सोमवार, 12 अगस्त 2024
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई 2024 से चल रहे ओलंपिक खेलों का रविवार, 11 अगस्त 2024 को समापन हो गया।
ओलंपिक के आख़िरी दिन भारत का कोई मुक़ाबला नहीं था। इस ओलंपिक में एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ भारत की पदक संख्या 6 रही।
भारत 71वें पायदान पर रहा है।
तीन साल पहले हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत सात मेडल (जिसमें एक गोल्ड था) के साथ पदक तालिका में 48वें स्थान पर था।
पेरिस ओलंपिक के पदक तालिका में अमेरिका 126 मेडल (40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रोन्ज़) के साथ शीर्ष पर है, जबकि चीन 91 मेडल (40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रोन्ज़) के साथ दूसरे स्थान पर है।
तीसरे स्थान पर जापान है जिसे कुल 45 पदक मिले जिसमें 20 गोल्ड हैं। क़रीब 114 देश ऐसे हैं जिन्हें कोई भी मेडल नहीं मिला है।
पेरिस ओलंपिक में किस खिलाड़ी ने सबसे ज़्यादा मेडल जीते?
सोमवार, 12 अगस्त 2024
पेरिस ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल चीन की झांग युफेई ने हासिल किए हैं। झांग युफेई ने 6 मेडल हासिल किए।
पेरिस ओलंपिक की वेबसाइट के अनुसार, झांग युफेई ने ये मेडल स्विमिंग में जीते हैं। झांग युफेई को 5 ब्रॉन्ज़ और 1 सिल्वर मेडल मिला है।
दूसरे स्थान पर फ्रांस के लियोन मार्चैंड हैं। उन्हें 5 मेडल मिले हैं। लियोन भी स्विमर हैं। उन्हें 4 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल मिला।
RELATED NEWS
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
