सिंधु ने फाइनल मुकाबले में मारिन को सीधे सेटों में हराया
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सिरीज के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिना मारिन को 21-19 और 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने रियो ओलंपिक के फाइनल में मारिन से हार का बदला लिया।
पहले सेट में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे पर हावी दिखीं। मारिन ने सिंधु को अच्छी टक्कर दी, लेकिन अंत में सिंधु ने ये सेट 21-19 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सिंधु मारिन पर हावी हो गई और 21-16 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया।
सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात दी। सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और पहली बार में ही वो खिताब को जीत गई।
विश्व की दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला रोचक रहा, लेकिन सिंधु घरेलू दर्शकों के सामने यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहीं।
मारिन ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया, लेकिन वह सिंधु को पछाड़ने की कोशिश में हमेशा एक कदम पीछे रहीं।
RELATED NEWS
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
