विराट की डबल सेंचुरी: तोड़ा सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
हैदराबाद में भारत के कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथे टेस्ट सीरीज में चौथे दोहरे शतक के रिकॉर्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाकर 41 रन बना लिये थे। उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज सौम्या सरकार का विकेट झटका।
कोहली ने 204 रन की पारी खेली और उन्होंने इस तरह महान सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने लगातार सीरीज में तीन दोहरे शतक लगाये थे।
कोहली ने इससे पहले वेस्टइंडीज (200), न्यूजीलैंड (211) और इंग्लैंड (235) के खिलाफ दोहरे शतक जड़े थे।
टीम भारत का छह विकेट पर 687 रन का स्कोर भी विश्व रिकॉर्ड है क्योंकि कोई भी टीम इससे पहले लगातार तीन टेस्ट मैचों में 600 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकी है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई और चेन्नई में ऐसा किया था।
RELATED NEWS
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 85 मेडल के साथ अभियान समाप्त किया
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
