एशियाई खेल 2018 : सेपक टाकरा इवेंट में भारत को पहला मेडल मिला, जीता कांस्य

सेपक टाकरा खेल में भारत को अबतक का पहला कांस्य पदक हासिल हुआ।

एशियाई खेल के तीसरे दिन की शुरुआत में भारत ने शूटिंग में गोल्ड सहित दो मेडल अपने नाम किए। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ ने गोल्ड जीता और अभिषेक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जिसके बाद शूटिंग में ही संजीव राजपूत ने सिल्वर अपने नाम करके भारत की झोली में दिन का तीसरा पदक दिलाया।

लेकिन रेसलिंग में भारत के लिए तीसरा दिन अच्छा नहीं रहा। भारतीय रेसलर अपने सभी गोल्ड मेडल इवेंट हार गए।

हालांकि सेपक टाकरा खेल में भारत को अबतक का पहला कांस्य पदक हासिल हुआ। अब सबकी नजर जिमनास्ट दीपा करमाकर पर होगी। एशियाई खेल के पहले दो दिन में भारत के खाते में 5 मेडल आए थे।