स्पेन में शुक्रवार को 932 मौतें
कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन में शुक्रवार को 932 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मरने वालों की कुल संख्या 10 हज़ार 935 पहुंच गई है। इटली के बाद स्पेन दुनिया का दूसरा देश है जहां कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं।
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 53 हज़ार हो गई है और संक्रमित लोगों की कुल संख्य 10 लाख पार कर गई है।
अमरीका में पिछले 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अमरीका में मरने वालों की कुल संख्या छह हज़ार से ज़्यादा हो गई है। अमरीका में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख 17 हज़ार हो गई है।
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 684 मौतें
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 684 लोगों की जान गई। इसके साथ ही ब्रिटेन में मरने वालों की कुल संख्या 3,605 हो गई है।
RELATED NEWS
