मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़

क़तर में फंसे 300 भारतीयों की घर वापसी हुई

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण क़तर में फंसे 300 से अधिक भारतीय स्वदेश वापस लौट आए हैं। इन लोगों को लेकर पहला चार्टर्ड विमान शुक्रवार को नागपुर पहुंचा और दूसरा विमान शनिवार को मुंबई में उतरा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ ये फ्लाइट्स भारत सरकार के वंदे भारत मिशन का हिस्सा नहीं थे। इनकी व्यवस्था दोहा स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधियों ने किया था।

दोहा स्थित इंडियन कल्चरल सेंटर के उपाध्यक्ष विनोद नायर ने बताया कि नागपुर पहुंचने वाली फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के 86, मध्य प्रदेश के 34 और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के 52 लोग थे। इन्होंने किराये के तौर पर 24 हज़ार रुपये दिए थे। मुंबई पहुंचने वाले लोगों ने किराये के तौर पर 20 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से अदा किए।

विनोद नायर ने बताया कि क़तर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो घर वापस लौटना चाहते हैं। उन्होंने बताया, ''हमने इंडिगो एयरलाइंस और भारतीय दूतावास से उनकी वापसी के बारे में बात की। क़तर में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के महाराष्ट्र मंडल से जुड़े लोगों ने उनके टिकट के रुपये इकट्ठा किए और यात्रा दस्तावेज़ों का प्रबंध किया।''

उन्होंने बताया कि 169 यात्रियों को लेकर एक और यात्री विमान सोमवार को गोवा पहुंचेगा।

इस चार्टर्ड फ़्लाइट से नागपुर पहुंचने वाले एक यात्री मधुसूदन एकरे ने पीटीआई को बताया कि वे चार मार्च को बिज़नेस वीज़ा पर क़तर पहुंचे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए।

उन्हें सोशल मीडिया से भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की इस पहल के बारे में जानकारी मिली थी।

गांधी के अस्थि अवशेष 2 अक्टूबर को चोरी

भारत में मध्य प्रदेश के रीवा में महात्मा गांधी के अस्थि अवशेष चोरी होने की ख़बर है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई।  यह घटना उसी दिन की है।

साल 1948 में गांधी के अस्थि अवशेषों का एक हिस्सा रीवा स्थित बापू भवन में रखा गया था।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार न सिर्फ अस्थि अवशेष की चोरी हुई है बल्कि उनकी तस्वीर से भी छेड़छाड़ की गई। गांधी की तस्वीर पर हरे रंग से 'राष्ट्रद्रोही' लिख दिया गया है।  

रीवा पुलिस ने स्थानीय पत्रकार शुरैह नियाज़ी से कहा कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

रीवा स्थित बापू भवन की देखरेख करने वाले मंगलदीप ने इस घटना को शर्मनाक बताया है।

उन्होंने कहा, ''मैंने सुबह भवन का गेट खोला क्योंकि गांधी जयंती थी। मैं रात करीब 11 बजे जब वापस आया तो देखा कि गांधी जी की अस्थियां गायब थीं और उनकी तस्वीर को ख़राब किया गया था।''

इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा, ''यह पागलपन बंद होना चाहिए। मैं रीवा पुलिस से गुज़ारिश करता हूं कि वो बापू भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करें।''

महात्मा गांधी ने भारत को ब्रिटिश हकूमत से आज़ादी दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलन के ज़रिए पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त की।

हालांकि भारत में एक समूह उन्हें हिंदुओं के ख़िलाफ़ मानता है। इस समूह का सोचना है कि महात्मा गांधी मुसलमानों के पक्षधर थे। इसी सोच के चलते हिंदू महासभा के एक सदस्य नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 में उनकी हत्या कर दी थी।

मृत्यु के बाद महात्मा गांधी की अस्थियों को नदी में विसर्जित नहीं किया गया था।

उन्हें अलग-अलग हिस्सों में बांटकर भारत में बने गांधी के विभिन्न संग्रहालयों में रखा गया, इन्हीं में से एक रीवा का बापू भवन भी है।

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीमच, मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीमच, मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सागर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सागर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित किया