चुनाव

बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। महागठबंधन अच्छी शुरुआत के बाद भी बहुमत से दूर रह गया।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और 243 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में एक बार फिर एनडीए को सरकार बनाने का जनादेश मिला है।

बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों के बहुमत की ज़रूरत है और एनडीए ने 125 सीटें जीतकर यह अहम आंकड़ा पार कर लिया है।

एनडीए को कांटे की टक्कर देने वाला महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछा रह गया। महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुई हैं।

जेडीयू को 43 सीटें मिली हैं।

वहीं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुजन समाज पार्टी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है।

जेडीयू का विरोध करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर मैदान में उतरी चिराग़ पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को सिर्फ़ एक सीट ही हासिल हुई है।

एक सीट निर्दलीय के हिस्से आयी है।

महागठबंधन की अगुवाई करने वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी सीटों में इजाफ़ा किया है और वो 74 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

साल 2015 में आरजेडी ने 80 और बीजेपी ने 53 सीटें जीती थीं।

बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के बेहतर प्रदर्शन के कारण एनडीए को बहुमत मिल गया है लेकिन इन चुनावों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का प्रदर्शन बहुत अधिक उत्साहित करने वाला नहीं रहा। साल 2015 में 71 सीटें जीतने वाली जेडीयू को इस बार 43 सीटें ही हासिल हुई हैं।

वहीं साल 2015 के चुनाव में 27 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में सिर्फ़ 19 सीटें ही मिली हैं।

एनडीए में जेडीयू और बीजेपी के अलावा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं।

महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और तीन वामपंथी पार्टियाँ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी लेनिनवादी (लिबरेशन) हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र में एनडीए का हिस्सा है पर बिहार में इस पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा।

एनडीए ने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर मौजूदा सीएम नीतीश कुमार को ही पेश किया तो महागठबंधन की ओर से 31 साल के तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 नवंबर 2020 की सुबह आठ बजे शुरू हुई जो देर रात क़रीब दो बजे तक चली।

तीन चरणों में संपन्न हुआ बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच भारत का पहला चुनाव है। चुनाव आयोग के मुताबिक कोविड-19 की वजह से ही मतगणना में ज़्यादा समय लगा। सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटों की गिनती रात ढाई बजे तक चली।

चुनाव आयोग के मुताबिक़ इस बार 57.05 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया जो कि 2015 से ज़्यादा है। पांच साल पहले 56.66 फ़ीसदी मतदान हुआ था।

आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और ये दोनों पार्टियां इसे लेकर चुनाव आयोग के पास भी गईं। हालांकि बाद में चुनाव आयोग के सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव आयोग किसी भी तरह के दवाब में आकर काम नहीं करता है।

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 - दलवार परिणाम की स्थिति
243 निर्वाचन क्षेत्रों में से 243 की ज्ञात स्थिति

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - 5  
बहुजन समाज पार्टी - 1
भारतीय जनता पार्टी - 74
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया - 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) - 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी लेनिनवादी (लिबरेशन) - 12
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) - 4
निर्दलीय - 1
इंडियन नेशनल कांग्रेस - 19
जनता दल यूनाइटेड - 43
लोक जनशक्ति पार्टी - 1
राष्ट्रीय जनता दल - 75
विकासशील इंसान पार्टी - 4

राष्ट्रपति चुनाव: जो बिडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुने गए

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुने गए है। जो बिडेन पेंसिल्वेनिया से चुनाव जीत चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार जो बिडेन को 290 एलेक्ट्रोरल कॉलेज के वोट मिले, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को 214 एलेक्ट्रोरल कॉलेज के वोट मिले।

अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति चुनाव हार चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुने गए।

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन अमरीका के अगले राष्ट्रपति होंगे। 3 नवंबर 2020 को हुए मतदान में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है

अहम माने जा रहे पेंसिल्वेनिया राज्य में जो बाइडन ने बड़ी जीत हासिल कर ली है जिसके बाद व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए ज़रूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के आंकड़े को वो पार कर गए हैं।

इस चुनाव में साल 1900 के बाद सबसे अधिक वोट पड़े हैं। बाइडन अभी तक 7 करोड़ से अधिक वोट प्राप्त कर चुके हैं। किसी भी राष्ट्रपति को इससे पहले इतने वोट नहीं मिले।

लाइव : बीजेपी के चुनावी खर्चों पर कांग्रेस मुख्यालय में अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : बीजेपी के चुनावी खर्चों पर कांग्रेस मुख्यालय में अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी प्रेस वार्ता

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: कांग्रेस मुख्यालय में एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में जनसभा को संबोधित किया

अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया

अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया

गोडसे पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

गोडसे पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना, बिहार में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना, बिहार में जनसभा को संबोधित किया