आमिर खान ने 16 साल बाद अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 16 साल बाद अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। साथ ही अवॉर्ड भी अपने नाम लिया।
दरअसल, आमिर को उनकी सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के लिए 75वें 'दीनानाथ मंगेशकर' पुरस्कार से नवाजा गया।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आमिर को 'दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' के विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया।
बता दें कि ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को दिया जाता है और आमिर को यह सम्मान उनकी साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दंगल' के लिए दिया गया है।
अवॉर्ड मिलने के बाद आमिर ने कहा, ''मैं आज जहां भी हूं इसका श्रेय मेरी सभी फिल्मों के लेखकों को जाता है। मैं यहां निर्देशकों और लेखकों के बेहतरीन काम की वजह से हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।''
समारोह में मौजूद निर्देशक नीतेश तिवारी ने भी दर्शकों से फिल्म को एक बड़ी हिट बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
इस समारोह में कपिल देव को भी भारतीय क्रिकेट में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वैजयंतीमाला बाली को भारतीय सिनेमा में उनकी उपलब्धियों के लिए 'मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार' से नवाजा गया।
मास्टर दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान और हदयेश आर्ट्स द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर ने भी शिरकत की।
RELATED NEWS
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
मनोज कुमार: भारतीय सिनेमा के देशभक्त
दिलीप कुमार: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
साहित्य का 2023 का नोबेल पुरस्कार नार्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला
आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला
सोशल मीडिया, ओटीटी, डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन के लिए क़ानून बनेगा
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की?
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 2 | सीजन 1
एर्टुगरुल गाजी उर्दू | एपिसोड 1 | सीजन 1
शबाना आज़मी कार दुर्घटना में ज़ख्मी हुईं
साहित्य नोबेल पुरस्कार 2018 और 2019 की घोषणा
