बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का ख़िताब जीता

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 को अपने नाम कर लिया है।

महिला सिंगल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में आर्यना सबालेंका ने कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना को 4-6, 6-3 और 6-4 से हरा दिया।  यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में बेलारूस के रूस को समर्थन देने के चलते सबालेंका एक न्यूट्रल झंडे के नीचे खेल रही थीं।

वहीं रिबाकिना ने 2022 में विंबलडन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।