ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से भारत को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को 21 रनों से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 335 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
भारतीय टीम पूरे 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 313 रन बना सकी। भारत की तरफ से केदार जाधव ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने 65 और अजिंक्य रहाणे ने 53 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और डेविड वार्नर (124) तथा एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए 231 रनों की रिकार्ड साझेदारी के दम पर पूरे 50 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए।
वार्नर ने 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं फिंच ने 96 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
07 August, 2024
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
11 September, 2023
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
10 September, 2023
