बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन खिताब जीता
भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार (22 अक्टूबर) को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के ली ह्यून को मात देकर खिताबी जीत हासिल की।
आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने ह्यून को 25 मिनट के भीतर सीधे गमों में 21-10, 21-5 से मात दी।
श्रीकांत ने पहली बार अपने करियर में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता। हालांकि, वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1979 और 1980 में प्रकाश पादुकोण ने इस टूर्नामेंट को जीता था।
बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल में श्रीकांत ने शनिवार को हांगकांग के वोंग विंग की विंसेट को मात दी थी। आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने 40 मिनट तक चले मुकाबले में वोंग को 21-18, 21-17 से मात दी थी।
वहीं दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ली ह्यून ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने हमवतन और शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वान हो को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था। ह्यून ने एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में सोन को 25-23, 18-21, 21-17 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
