युद्ध विराम समझौता ख़त्म, हमास और इसराइल के बीच जंग शुरू

युद्ध विराम समझौता ख़त्म, हमास और इसराइल के बीच जंग शुरू

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

हमास और इसराइल के बीच युद्ध विराम समझौता ख़त्म हो गया है।  इसराइल ने कहा है कि लड़ाई फिर से शुरू हो चुकी है।

गुरुवार, 30 नवंबर 2023 को हमास और इसराइल के बीच युद्ध विराम समझौते का सातवां दिन था। इसके बाद शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को ये डील ख़त्म हो गयी। डील के ख़त्म होने से कुछ समय पहले ही इसराइल ने कहा कि उसने ग़ज़ा से दागे गए एक रॉकेट को मार गिराया।

इसराइली सेना ने एक्स पर लिखा- ''हमास ने इसराइल पर फायरिंग शुरू कर दी है ये युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन है।''

उम्मीद जतायी जा रही थी कि युद्ध विराम आगे बढ़ सकता है। अमेरिका, क़तर और मिस्र लगातार इसकी मध्यस्थता कर रहे थे लेकिन ये डील और आगे नहीं बढ़ सकी।

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 को हमास और इसराइल के बीच युद्धविराम समझौते का ऐलान किया गया था। सात दिन चले इस समझौते में गुरुवार, 30 नवंबर 2023 तक हमास ने इसराइल के 110 बंधकों को छोड़ा है।

इसराइल-हमास के बीच युद्ध विराम ख़त्म, दक्षिणी ग़ज़ा में एयर स्ट्राइक शुरू

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

ग़ज़ा में हमास के आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने बताया है कि दक्षिणी ग़ज़ा में कई एयर स्ट्राइक की गयी है।

टेलीग्राम अकाउंट पर हमास के आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

ग़ज़ा में बीबीसी के सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि उत्तरी ग़ज़ा में भी कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गयी है। साथ ही ग़ज़ा शहर के उत्तर-पश्चिम में गोलीबारी हुई है।

सात दिनों की शांति के बाद ग़ज़ा में बम धमाकों की आवाजें फिर गूँज रही है

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

बीबीसी न्यूज़ के लिए इसराइल के सरदोत से एना फ़ोस्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, सात दिनों के युद्ध विराम के बाद एक बार फिर ग़ज़ा में गोलीबारी की आवाजें गूंज रही हैं।

आसमान में एयरस्ट्राइक के साथ-साथ छोटे हथियारों से भी हमले हो रहे हैं।

आसमान में काले धुएं का गुबार और उड़ते ड्रोन की आवाज़ों ने ग़ज़ा में वापसी कर ली है।

एना फ़ोस्टर ने कहा, ''आज की सुबह धुंध भरी है और दक्षिणी इसराइली शहर सदरोत, जहां मैं रह रही हूं वहां से मुझे सीधे उत्तरी ग़ज़ा दिख रहा है, मैं वहां की टूटी हुई इमारतों को देख पा रही हूं।''

''अश्कलोन के पास जो सैन्य रोडब्लॉक हुआ करता था, उसकी भी वापसी हो गयी है।''

ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ मंत्रालय ने कहा है कि शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 की सुबह से, जब से ये युद्ध विराम ख़त्म हुआ है, 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

हमास और इसराइल के बीच सात दिनों तक चला युद्ध विराम समझौता शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को ख़त्म हो गया है।

गुरुवार, 30 नवंबर 2023 को हमास और इसराइल के बीच युद्ध विराम समझौते का सातवां दिन था।

इसके बाद शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को ये डील ख़त्म हो गयी।

डील के ख़त्म होने से कुछ समय पहले ही इसराइल ने कहा कि उसने ग़ज़ा से दागे गए एक रॉकेट को मार गिराया।

इसके साथ ही जंग फिर से शुरू हो गयी है।

इसराइल के हमले में ग़ज़ा में 44 लोगों की मौत, इसराइल की सेना ने क्या आदेश दिया?

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ग़ज़ा में शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 की सुबह से फिर से संघर्ष शुरू होने के बाद से 44 लोग मारे गए हैं।

एक सप्ताह के युद्ध विराम के बाद इसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा में युद्ध फिर से शुरू हो गया है।

इस संघर्ष विराम के दौरान हमास ने बंधकों और इसराइल ने फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा किया।

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को फिर से इसराइल के लड़ाकू विमानों ने ग़ज़ा के ऊपर बमबारी की। ग़ज़ा के आसमान में फिर से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्र ने इस स्थिति को त्रासद कहा है। इसराइल और हमास दोनों ने ही संघर्ष के फिर से शुरू होने के लिए एक दूसरे को ज़िम्मेदार बताया है।

वहीं, इसराइल की सेना ने दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनुस इलाक़े में आसमान से पर्चे गिराये हैं और लोगों को इलाक़ा खाली करने की चेतावनी दी है।

इसराइल ने एक नक़्शा जारी कर उन इलाक़ों के बारे में भी बताया है जहां ग़ज़ा के लोग जा सकते हैं।

इसराइल ने इन इलाक़ों को एवेकुएशन ज़ोन कहा है।

बीबीसी संवाददाता पॉल एडम्स ने जानकारी दी है कि इसराइली जेट ने ख़ान यूनिस के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को लीफलेट गिराए हैं जिनमें एक क्यूआर कोड छपा है।

इस क्यूआर कोड को स्कौन करने पर ग़ज़ा पट्टी का मानचित्र खुलता है जिसे 2,300 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।

इसराइली सेना ने कहा है कि यहां रहने वाले इसमें दिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं और सुरक्षित जगहों पर जा सकते हैं।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी थी कि इसराइल को अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू करने से पहले ग़ज़ा में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क़दम उठाने होंगे।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि ग़ज़ा के उत्तर में जो नुक़सान हुआ उसे दक्षिण में दोहराया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम को जारी रखने पर भी ज़ोर दिया।