हसीन ने कहा, लड़ाई शमी से है, मगर सवाल बीसीसीआई से है
मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद मोहम्मद शमीं को क्लीन चिट देने और कॉन्ट्रैक्ट बहाल करने पर हसीन ने बी सी सी आई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जिन खिलाड़ियों को बी सी सी आई पसंद करता है, उनकी इमेज को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि दूसरे खिलाड़ियों को खेलने से रोक दिया जाता है।
न्यूज 18 से बातचीत में हसीन ने बी सी सी आई से अपनी नाराजगी का खुलकर इजहार किया। उन्होंने कहा कि मैं मोहम्मद शमी का अगर करियर खराब करना चाहती तो मैच फिक्सिंग के मामले पर ज्यादा जोर देती। मगर मैं एक खिलाड़ी की इमेज को लेकर सवाल कर रही हूं। हर जिम्मेदार नागरिक को अपनी इमेज का ख्याल करना चाहिए। इमेज बहुत बड़ी बात रखती है।
हसीन ने कहा कि बी सी सी आई ने मोहम्मद शमी की इमेज के ऊपर ही कॉन्ट्रैक्ट रोका था। मगर बी सी सी आई ने कॉन्ट्रैक्ट बहाल कर शमी का एक प्रकार से सपोर्ट करने का काम किया है।
हसीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि शमी घर में प्रोस्टीट्यूट नहीं ला रहे हैं, वो उस होटल में प्रोस्टीट्यूट ला रहे हैं, जिस होटल में बी सी सी आई ने टीम को ठहराया था। क्या यह गंभीर मामला नहीं है?
हसीन ने कहा कि बी सी सी आई जानबूझकर मामले पर नजर नहीं डालना चाहती। वह सिर्फ मैच फिक्सिंग की आधी-अधूरी जांच कर इमेज के सवाल को दरकिनार करने की कोशिश कर रही।
हसीन ने कहा कि बी सी सी आई पारिवारिक झमेला कहकर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है। आखिर लाला बाजार पुलिस की तरह क्यों नहीं बी सी सी आई का एंटी करप्शन ब्यूरो कॉल डिटेल्स के आधार पर संबंधित लोकेशन पर पहुंचकर पूरी जांच करता।
हसीन ने कहा कि अभी मामला जांच के दायरे में है, फिर कैसे शमी को क्लीन चिट दे दिया गया। शमी की पत्नी हसीन ने फेस टू फेस इंक्वायरी की मांग उठाई। एंकर ने सवाल पूछा कि आपकी लड़ाई शमी से है या बी सी सी आई से, इस पर हसीन ने कहा कि लड़ाई शमी से है, मगर सवाल बी सी सी आई से है।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
